भारत

शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, प्रेम‍िका ने भाई-बहन के साथ मिलकर रेत द‍िया प्रेमी का गला, ग‍िरफ्तार

jantaserishta.com
10 March 2026 8:24 AM IST
शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, प्रेम‍िका ने भाई-बहन के साथ मिलकर रेत द‍िया प्रेमी का गला, ग‍िरफ्तार
x
रांची: रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने अपने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने अपने भाई और बहन की मदद ली। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने दस दिनों से लापता विजय कुमार दास नामक युवक का शव टेंगरिया गांव स्थित एक सुनसान कुएं से बरामद किया।
जानकारी के अनुसाार आरोपियों ने अपराध को छिपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। आरोप‍ियों ने विजय के शव को उसी की मोटरसाइकिल के साथ बांधकर गहरे पानी में फेंक दिया था, ताकि वह ऊपर न आ सके।
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विजय कुमार दास एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसका प्रेम संबंध रोशनी देवी नामक महिला के साथ था। रोशनी उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन विजय टालमटोल कर रहा था। बताया गया कि 29 वर्षीय विजय 24 फरवरी 2026 की रात को अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला और उसके बाद नहीं लौटा।
परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो कड़ियां रोशनी देवी तक पहुंची। पुलिस की तकनीकी जांच और रोशनी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश से हुई कड़ी पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी का खुलासा हुआ।
साजिश के तहत रोशनी ने उस रात विजय को बुलाया था। वह उसे बेड़ो स्थित अपने एक नवनिर्मित मकान में ले गई, वहां उसे शराब पिलाई गई। जैसे ही विजय नशे की हालत में बेसुध हुआ, रोशनी ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर पहले चाकू से उसका गला रेत दिया और फिर उसके पेट में वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
खून से लथपथ शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने उसे बोरे में भरा और मोटरसाइकिल समेत कुएं में धकेल दिया। पुलिस ने शव और वाहन बरामद कर ल‍िया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी रोशनी के घर से जब्त कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story