भारत

फ्रिज में विस्फोट, नवविवाहित और ननद की जलकर मौत

jantaserishta.com
27 Aug 2023 6:03 PM IST
फ्रिज में विस्फोट, नवविवाहित और ननद की जलकर मौत
x
मचा कोहराम.
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डुमरी परमानंदपुर गांव के एक घर में रविवार को एक रेफ्रिजरेटर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लगने से नवविवाहिता महिला और उसकी ननद की जलकर मौत हो गई।
मृतकाओं में से एक की पहचान रीता कुमारी के रूप में की गई है। रीता कुमारी की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि दूसरी लड़की नाबालिग थी। जिस कमरे में रेफ्रिजरेटर फटा, उस कमरे में नाबालिग अपनी भाभी रीता के साथ सो रही थी। घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य पीड़िताओं को बचाने में असफल रहे।
सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि हमें पता चला है कि डुमरी परमानंदपुर गांव में एक नवविवाहिता समेत दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। हमें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story