भारत

लोकसभा में कश्‍मीर फाइल्‍स का जिक्र... कांग्रेस ने दी ये सफाई

jantaserishta.com
22 March 2022 8:54 AM IST
लोकसभा में कश्‍मीर फाइल्‍स का जिक्र... कांग्रेस ने दी ये सफाई
x

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों काफी चर्चा में है. एक तरह जहां कई लोग इस फिल्म पर बैन की मांग कर रहे हैं वहीं लगभग 9 राज्यों में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसी क्रम में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते सोमवार को लोकसभा में कश्मीरी पंडितो के पलायन के खिलाफ आवाज उठाई.

उन्होंने साल 1990 में हुए पलायन पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि जब कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे थे तब तत्कालीन विपक्ष नेता राजीव गांधी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार से आग्रह किया था कि वह कश्मीर में हो रहे पंडितों और सिखों पर किए जा रहे "अत्याचारों" को रोकें.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि साल 1990 में BJP के समर्थन से तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार चल रही थी और उस वक्त जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने पलायन कर रहे पंडितों और सिखों से कहा था कि 'हम आपको बचा नहीं सकते, बाहर चले जाइए.'
उन्होंने दावा किया कि पलायन के समय ही बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी रथयात्रा शुरू की थी जिसका बंदोबस्त वर्तमान के पीएम नरेंद्र मोदी देख रहे थे. तब विपक्ष के नेता राजीव गांधी ने पलायन के खिलाफ आवाज उठाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story