भारत
हथकड़ी में रील्स, ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, पुलिस की बढ़ी टेंशन
jantaserishta.com
26 Feb 2025 12:18 PM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नया और चौंकाने वाले ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. युवा अब हथियार के साथ नहीं, बल्कि पुलिस हिरासत में हथकड़ी के साथ रील्स बना रहे हैं.
हाल में ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पेशी के लिए आने जाने के दौरान एक आरोपी की रील है. पुलिस इसकी जांच की बात कह रही है . वहीं वरीय अधिवक्ता ने कहा कि यह विधि विरुद्ध है. हालांकि ये वीडियो आरोपी के पीछे चल रहे उसके किसी नजदीकी ने बनाकर वायरल किया है . लेकिन वीडियो आरोपी का नजदीकी बनाए या कोई दूसरा, दोनों ही स्थिति में विधि संगत नहीं हैं.
यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस नए ट्रेंड में,युवा पुलिस कस्टडी में हथकड़ी के साथ रिल्स बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. यह न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, बल्कि यह एक नए प्रकार के अपराध के रूप में भी उभर रहा है. हालांकि, यह पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह हथकड़ी के साथ पहचान उजागर करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है. लेकिन युवाओं का कहना है कि यह केवल मनोरंजन के लिए है.
पूरे मामले को लेकर हमने इस ट्रेंड के कानूनी पक्ष को जानने के लिए अधिवक्ता सुबोध कुमार झा से बात कि तो उन्होंने बताया कि न्यायालय परिसर फोटोग्राफी प्रोहिबिटेड एरिया में आता है .जिसमें वीडियो बनाना कानूनन अपराध है. यह अपराध और अधिक बढ़ जाता है जब आप पुलिस कस्टडी में वीडियो बना रहे हैं और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, तो आप आईटी एक्ट के तहत एक आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं.
पुलिस को जल्द से जल्द ऐसे आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करनी चाहिए कि किस मंशा से उसने यह वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. उन्होंने कहा युवाओं में यह एक गलत ट्रेंड चल रहा है जिसे सामाजिक स्तर पर ही सुधरा जा सकता है. वहीं पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल का कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी सत्यता की जांच कराएंगे और जो भी विधिसम्मत कार्रवाई होगी वह की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





