भारत

रील का 'जानलेवा' शौक! बाइक समेत तालाब में कूदा युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

jantaserishta.com
17 March 2025 11:04 AM IST
रील का जानलेवा शौक! बाइक समेत तालाब में कूदा युवक, पुलिस ने सिखाया सबक
x
वीडियो हुआ वायरल.
नर्मदापुरम: बॉलीवुड फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के किरदार 'परपेंडिकुलर' की तर्ज पर एक युवक ने खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की. युवक ने अपनी मोटरसाइकिल के साथ 20-25 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. इस स्टंट का वीडियो उसने रिकॉर्ड कर 12 मार्च को यूट्यूब पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया. लेकिन यह रील युवक के लिए महंगी पड़ गई, क्योंकि मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने उसे थाने बुलाकर कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और वीडियो डिलीट करवाया.
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का यह मामला है. पिपरिया के पचमढ़ी रोड पर डोकरीखेड़ा तालाब पर पहुंचे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अमन डागोर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा कहा, "चलिए, आज कुछ तूफानी करते हैं..."
इसके बाद उसने बाइक के साथ तालाब में छलांग लगा दी. इस हैरतअंगेज स्टंट को उसने रील के तौर पर शूट किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फॉलोअर्स और फेम की चाहत में बनाई गई यह रील देखते ही देखते वायरल हो गई, लेकिन इसने पुलिस का ध्यान भी खींच लिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस हरकत में आई. थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि युवक को थाने बुलाया गया और उससे इस खतरनाक स्टंट के लिए माफी मंगवाई गई. पुलिस ने उसे कान पकड़कर माफी मांगने का वीडियो बनवाया, जिसमें अमन कहता है, "खतरनाक स्टंट के लिए माफी मांगता हूं और आगे से ऐसे वीडियो नहीं बनाऊंगा." इसके साथ ही मूल स्टंट वीडियो को उसके यूट्यूब अकाउंट से डिलीट करवा दिया गया.
थाना प्रभारी विजय सनस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे वीडियो या रील न बनाएं जो आपके या किसी और के लिए खतरनाक साबित हो. सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना गलत है. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में वह ऐसा कोई कदम न उठाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story