भारत

पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ बनाई रील, युवक हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Dec 2024 2:00 PM IST
पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ बनाई रील, युवक हुआ गिरफ्तार
x
जेल की हवा खानी पड़ेगी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने रील बनाने के शौक को पूरा करने के लिए पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।
इस युवक ने नॉलेज पार्क थाना इलाके में घूम-घूम कर रील बनाई थी और लोगों में दहशत पैदा की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर को सोशल मीडिया से पता चला था कि एक युवक वरीश, निवासी ग्राम असमानपुर थाना इकोटेक-1 ग्रेटर नोएडा ने थाना नॉलेज पार्क के कुछ क्षेत्रों में पिस्टल जैसे दिखने वाले एक लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना की मदद से इस युवक वरीश को पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि इस तरीके के कई मामले सामने आए हैं। जिनका संज्ञान पुलिस ने लिया है और ऐसे ही कई रील बनाने वाले युवकों को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। युवाओं में रील बनाने के जुनून के चलते वह कुछ इस तरीके के काम करते हैं। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा होता है और वह अपनी और दूसरे की जान भी खतरे में डालते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story