भारत
कार की छत पर बैठकर बनाई रील, पुलिस ने हजारों रुपये का थमाया चालान
jantaserishta.com
12 Aug 2023 4:19 PM IST

x
देखें वीडियो.
नोएडा: कार से स्टंट करते हुए रील बनाने का जुनून युवाओं के सिर से उतर नहीं रहा है। जिसके चलते वह अपनी जान के साथ-साथ दूसरे की जान भी जोखिम में डालते नजर आते हैं। पुलिस भी जब ऐसे वीडियो देखती है तो उससे गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर उसका चालान किया जाता है और सीज करने की कार्रवाई की जाती है।
ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें कार की छत पर खड़े होकर दो लड़कों ने रील बनाई और उनका 23,500 रुपये का चालान हो गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार चालक का 23 हजार 500 रुपए का चालान किया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसा स्टंट न करें और वीडियो भी नहीं बनाएं। ये खतरनाक हो सकता है। वीडियो 20 सेकेंड का है। इसमें दो युवक कार पर स्टंट करते दिख रहे हैं। दोनों युवक कार में बैठे रहते हैं। इसके बाद ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा युवक कार की छत पर आकर बैठ जाता है।
कुछ ही सेकेंड में ड्राइविंग सीट पर बैठा दूसरा युवक भी बाहर आता है। कार की छत पर बैठ जाता है। इसके बाद भी कार चलती रहती है। इनमें से एक युवक कार की छत पर खड़ा होकर स्टंट करता है। गनीमत ये है कि जिस सड़क पर ये स्टंट किया जा रहा है, वो खाली है। अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
नोएडा में युवाओं का कार स्टंट#viralvideo #stunt #road pic.twitter.com/59McMUMQjC
— Archana Pushpendra (@margam_a) August 12, 2023
Tagsकारकार रीलकार वायरल वीडियोनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसcarcar reelcar viral videonoidanoida newsnoida police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





