भारत

भारतीय सेना में तैनात देवभूमि का लाल शहीद

Admin Delhi 1
11 Sep 2023 9:14 AM GMT
भारतीय सेना में तैनात देवभूमि का लाल शहीद
x
दो साल पहले सेना में हुआ था भर्ती

देहरादून: भारतीय सेना में तैनात 21 वर्षीय जवान खिलाप सिंह नेगी (Martyr Khilap Singh Negi) शहीद हो गए। पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही कनोल गांव में उसकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता नारायण सिंह खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं।

मूल रूप से चमोली जिले के गोपेश्वर नंदानगर विकास खंड के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले खिलाप सिंह नेगी (Khilap Singh Negi Chamoli) वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती हुए थे। शहीद खिलाप की अभी शादी नहीं हुई थी, उसके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। खिलाप सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है। खिलाफ सिंह नेगी उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। आज मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कनोल गांव पहले से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। परिवार में खिलाफ सिंह ही नारायण सिंह का कमाऊ बेटा था। खिलाफ सिंह ने भारत माता की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए। बताया जा रहा है कि खिलाप सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात थे।

Next Story