भारत

आज से आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला, ये है वजह

jantaserishta.com
22 Jan 2022 8:02 AM IST
आज से आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला, ये है वजह
x

नई दिल्ली: New Delhi: 73वें गणतंत्र दिवस में हफ्ते भर से भी कम समय रहा गया है. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, ऐतिहासिक लाल किला 22 से 26 जनवरी तक सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा, "गणतंत्र दिवस के मद्देनजर, लाल किला सुरक्षा कारणों से 22 जनवरी 2022 से 26 जनवरी 2022 तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा."

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि, "गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान हमेशा मुस्तैद रहते हैं और आतंकवाद रोधी उपाय करते हैं, खासकर राष्ट्रीय महत्व के किसी भी कार्यक्रम से पहले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हाल में पंजाब में हुई चूक का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बल ज्यादा मुस्तैद है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की कोई घटना नहीं हो.
गणतंत्र दिवस अब हर साल 24 के बजाय 23 जनवरी से मनाया जाएगा. इसमें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल किया गया है. हम आपको बता दें कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है. गणतंत्र दिवस समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी शामिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. मोदी सरकार ने पहले सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी. अब इस तारीख को गणतंत्र दिवस समारोह में भी सम्मलित किया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story