भारत

लाल किला हिंसाः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी बूटा सिंह को किया गिरफ्तार, जाने करतूत

jantaserishta.com
30 Jun 2021 4:20 PM IST
लाल किला हिंसाः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के इनामी बूटा सिंह को किया गिरफ्तार, जाने करतूत
x

लाल किला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच ने लालकिले पर निशान साहिब लहराने वाले जुगराज के साथी बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. बूटा सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था.

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली के लाल किले पर किसानों की भीड़ जा पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी जुगराज ने लाल किले पर निशान साहिब लहराया था. उस दौरान बूटा सिंह नाम का शख्स भी उसके साथ मौजूद था. बूटा सिंह जुगराज का साथी बताया जाता है.
इस हिंसा के बाद से ही आरोपी बूटा सिंह भी फरार चल रहा था. वह पंजाब का रहने वाला है. तभी से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बूटा सिंह की तलाश कर रही थी. बूटा सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. बुधवार को क्राइम ब्रांच ने बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक बूटा सिंह लाल किले में निशान लहराने वाले आरोपी जुगराज के साथ वहां मौजूद था और उसने भी लाल किले में जमकर हिंसा फैलाई थी. अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच बूटा सिंह से पूछताछ करने की तैयारी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story