भारत
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
jantaserishta.com
12 July 2023 11:36 AM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार को उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है उनमें चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर शामिल है जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम की चेतावनी को देखते हुए आज राज्य के 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इसके अलावा भारी बारिश से उत्तराखंड में नदी नाले उफान पर है। 273 सड़कें बंद है।
इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में दूध और सब्जियों की सप्लाई भी बंद है। उधर, देहरादून में भारी बारिश के बीच पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाने, चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाने और चौकियों में बचाव कार्य के लिए जरूरी सामानों को भी एकत्र करने को कहा है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमउत्तराखंड में भारी बारिशभारी बारिश रेड अलर्टuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand weatherheavy rain in uttarakhandheavy rain red alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





