भारत

उत्तराखंड: 30 जून तक का बारिश का रेड अलर्ट

jantaserishta.com
27 Jun 2023 10:48 AM IST
उत्तराखंड: 30 जून तक का बारिश का रेड अलर्ट
x

DEMO PIC 

देहरादून: मौसम विभाग ने 30 जून तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत 27 से 30 जून के बीच प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली विशाल रैलियों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया, मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सरकार ने चारधाम यात्रा को रोका है। साथ ही प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिसे देखते हुए महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। हरिद्वार लोकसभा में होने वाली रैली 28 जून को रुड़की में प्रस्तावित है। अन्य जगह पर होने वाली रैलियों पर मौसम सामान्य होने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने महाजनसंपर्क अभियान के संबंध में बताया कि इसमें प्रदेश के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास किया गया है और सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story