
x
फाइल फोटो
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। धामी ने ट्विटर हैंडल पर जारी अपने बयान में कहा है कि मौसम विभाग की अगले 13 जुलाई तक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने संचार व्यवस्थाओं को हमेशा सुचारू रखें तथा कोई भी मोबाइल स्विच ऑफ ना करें।
सीएम धामी ने कहा है कि पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के चलते जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन फिर भी पूरा प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर इसे दुरुस्त करने में जुटा है।
उन्होंने लोगों को अपने आगे के प्रोग्राम को मौसम विभाग के निर्देशानुसार अलर्ट होकर यात्रा करने के लिए कहा है। धामी ने कहा है कि 15 तारीख तक जब तक कावड़ यात्रा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहेंगे।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमरेड अलर्टUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRed Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





