
x
देहरादून: उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
दरअसल, भारी बारिश में संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसे ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उधर, टिहरी जनपद में हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे 94 बगड़धार में भारी मलबा आने के चलते राजमार्ग बंद है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे-58 देवप्रयाग और महादेव चट्टी के पास भी मलबा आने के चलते हाइवे बंद हुआ है। जनपद में 3 स्टेट हाईवे बंद हैं। जिला प्रशासन ने चंबा और भद्रकाली से ट्रैफिक रोककर रूट को डायवर्ट किया है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमउत्तराखंड में बारिशरेड अलर्टUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRain in UttarakhandRed Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





