भारत
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी
jantaserishta.com
11 July 2023 3:29 PM IST

x
फाइल फोटो
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी तथा टिहरी जिला में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सावधान और एहतियात बरतने की अपील की गई है। प्रदेश में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा नियंत्रण में लगे सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें और सभी जिलों के साथ समन्वय और संवाद कायम रखें।
उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की बात भी कही। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से नदी के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां बारिश की वजह से सड़कें बंद हैं, उन्हें यातायात के लिए खोला जाए। जिन-जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। कई जिलों के जिलाधिकारियों से भी उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बात कर उनके जिलों की स्थिति जानी। भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश के 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमभारी बारिशउत्तराखंड स्कूलuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand weatherheavy rainuttarakhand school
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





