भारत

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में उमस से नहीं मिलेगी राहत: मौसम विभाग

jantaserishta.com
3 Aug 2025 4:22 PM IST
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में उमस से नहीं मिलेगी राहत: मौसम विभाग
x
कोलकाता: रविवार को मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश का पूर्वानुमान है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। तापमान सामान्य सीमा में रहेगा, लेकिन नमी की वजह से लोगों को अधिक असुविधा महसूस होगी।
अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में मंगलवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कालिमपोंग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश मंगलवार तक जारी रहेगी। दार्जिलिंग और कूचबिहार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।"
दक्षिण बंगाल में पिछले सप्ताह भारी बारिश की वजह बना चक्रवाती सर्कुलेशन अब बिहार और उत्तर बंगाल की ओर बढ़ गया है। मानसून ट्रफ अब लखनऊ, गोरखपुर, पटना, पुर्णिया, और बहरामपुर होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर दिनाजपुर, मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से तीस्ता, तोरसा और जलढाका जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। निचले इलाकों और उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।
वहीं, दक्षिण बंगाल के जिलों में बुधवार तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, और उत्तर और दक्षिण 24 परगना में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार से दक्षिण बंगाल में एक बार फिर भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है। रविवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story