भारत

भोपाल में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

jantaserishta.com
27 Oct 2022 1:51 PM IST
भोपाल में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया सात नवंबर तक जारी रहेगी। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है की अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को रात 12 बजे से ग्राउंड में प्रवेश कराए जाने के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। सुबह पांच बजे से हाईट में योग्य पाए युवाओं की दौड़ शुरू हुई, जिसमें 200 के बैच में युवाओं की दौड़ हुई, उसके बाद चयनित युवाओं की अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई, सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियों को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज तीन हजार से अधिक विधार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया।
यह भर्ती प्रक्रिया सात नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू होंगी और सुबह आठ बजे तक उस दिन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story