भारत

ONGC में निकली भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

jantaserishta.com
28 April 2022 12:43 PM IST
ONGC में निकली भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
x

ONGC recruitment 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 3614 अप्रेंटिस रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई शाम 6 बजे तक है.

इच्छुक उम्मीदवार ongcaprentices.ongc.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कागज आधारित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. रिजल्ट या अंतिम चयनित सूची 23 मई, 2022 को जारी की जाएगी. चयनित कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड मेल आईडी के के जरिए से जानकारी दे दी जाएगी.
ओएनजीसी में कुल 3614 पदों के लिए रिक्तियां हैं, जिसमें से उत्तरी सेक्टर में 209, मुंबई सेक्टर में 305, पश्चिमी सेक्टर में 1434, पूर्वी सेक्टर में 744, दक्षिणी सेक्टर में 694 और सेंट्रल सेक्टर में 228 हैं. इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 15 मई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए (उम्मीदवार/आवेदक की जन्म तिथि 15 मई 1998 और 15 मई 2004 के बीच होनी चाहिए).
SC/ST के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है. PwBD श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आयु में 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी. ग्रेजुएट अप्रेंटिस प्रति माह 9,000 रुपये, ट्रेड अपरेंटिस- एक साल के आईटीआई के लिए 7,700 रुपये और दो साल के आईटीआई के लिए 8,050 रुपये और डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 8,000 रुपये पाने के पात्र होंगे. इसके अलावा, ओएनजीसी परिवहन के लिए कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story