भारत

रेलवे में भर्ती: 25 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख, मिलेगी अच्छी सैलरी

jantaserishta.com
12 April 2022 8:32 AM IST
रेलवे में भर्ती: 25 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तारीख, मिलेगी अच्छी सैलरी
x

Railway Vacancy: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का आखिर किसका सपना नहीं होता होगा. तमाम विभागों की सरकारी नौकरियों में रेलवे नौकरी की चाहत अब भी लोगों में काफी अधिक है. रेलवे समय-समय पर नौकरियों के लिए आवेदन मांगता रहता है. अब दक्षिण पश्चिम रेलवे ने मालगाड़ी मैनेजर के पद पर 147 नौकरियां निकाली हैं.

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल, 2022 है. मालगाड़ी मैनेजर (Good Train Manager) के कुल 147 पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं. आवेदन एक अप्रैल से शुरू हुआ है. बता दें कि डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा.
जानिए कैसे करे अप्लाई...
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाएं.
-अब होम पेज पर आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन के पास ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
-अब एक नया पेज खुलेगा.
- मांगी गई सभी जानकारियों को भर दें.
-अब सर्टिफिकेट और सिग्नेचर को अपलोड करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर नोटिफिकेशन दिखाई देगा.
-आप चाहें तो भविष्य के लिए ऐप्लीकेशन फॉर्म को प्रिंट आउट भी करवा सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story