भारत

रेलवे में निकली भर्ती, 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन करने के पात्र, जाने सभी जानकारी

jantaserishta.com
15 Aug 2021 10:29 AM IST
रेलवे में निकली भर्ती, 10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन करने के पात्र, जाने सभी जानकारी
x

Railway Recruitment 2021, Sarkari Naukri 2021: भारतीय रेलवे में फिटर, वेल्‍डर, वाइंडर, मशीनिस्‍ट, कार्पेंटर, इलेक्‍ट्रीशियन, पेंटर, मिकैनिक और वायरमैन के ट्रेड्स पर अप्रेंटिसशिप का मौका है. रेलवे में नौकरी पाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार कुल 1664 रिक्तियों पर भर्ती के लिए 01 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्‍मीदवारों की भर्ती प्रयागराज, झांसी और आगरा डिवीजन में की जाएगी. आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी उम्‍मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पा सकते हैं.

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर विस्‍तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 अगस्‍त से शुरू हो चुकी है. रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 01 सितंबर तक ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हैं. लेवल 1 के पदों पर सीधी भर्ती में उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत रिक्तियों में वरीयता भी दी जाएगी. चयनित उम्‍मीदवारों को 18,000/- से 56,900/- रुपये के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा.
आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त स्‍कूल से कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. वेल्‍डर, वायरमैन और कार्पेंटर ट्रेड के लिए 8वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. अनारक्षित कैटैगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 100/- रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्‍क है. उम्‍मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story