भारत

रेलवे में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जाने पूरी जानकारी

jantaserishta.com
1 Nov 2020 10:34 AM IST
रेलवे में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जाने पूरी जानकारी
x
जाने आवेदन शुल्क.

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, (Konkan Railway Corporation Limited, KRCL) ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके तहत कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि 27 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं नौकरी के लिए आवेदन से जुड़ी अहम जानकारी.

श्रेणी अनुसार कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती


शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI होना चाहिए.

Konkan Railway Recruitment 2020 के लिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख- 28 अक्टूबर, 2020

आवेदन की आखिरी तारीख- 27 नवंबर, 2020

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी. जबकि SC/ST, पूर्व सर्विसमैन, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story