भारत

रेलवे में गेटमैन के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानिए पूरी जानकारी

jantaserishta.com
13 Jan 2022 9:32 AM IST
रेलवे में गेटमैन के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानिए पूरी जानकारी
x

Railway Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022: उत्तर पूर्व रेलवे (NER) ने गेटमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी, 2022 तक NER की ऑफिशियल वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक ही आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल रिक्त पदों की संख्या 323 है. कुल रिक्त पदों में से लखनऊ मंडल में 188 पद तथा इज्जतनगर मंडल में 135 पद रिक्त हैं. गेटमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट 10वीं पास एवं अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए. शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
गेटमैन के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई, 2022 से की जाएगी. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25000 रुपए का वेतनमान दिया जाएगा. आयु सीमा और वेतनमान की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक नोटिस देखें.
गेटमैन के पद पर कैंडिडेट का चयन उनकी सैन्य सेवा की अवधि के आधार पर किया जाएगा. चयनित कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2022 तक रेलव् की आधिकारिक वेबसाइट - ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story