भारत

1457 पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Nil dhankar
7 Sept 2022 7:44 AM IST
1457 पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
x

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के पास आवेदन का अच्छा मौका है. व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य ने क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर अप्लाई करने की आज, 7 सितंबर आखिरी तारीख है. जो लोग इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट dvet.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के माध्यम से फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, प्लमबर, पेंटर, सर्वेयर, कारपेंटर, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल आदि विभिन्न 1457 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है. विभाग ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों की भर्ती मुंबई, पुणे, नागपुर, अमरावती, औरंगाबाद और नासिक में होगी.

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा.

Next Story