
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) पद पर आवेदन मांगे हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से एएनएम पद कुल 1200 रिक्तियां भरी जाएंगी. योग्य लड़कियां 11 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. खाली पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और वेतन की जानकारी नीचे देख सकते हैं. एनएचएम एमपी जॉब नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक भी नीचे मिल जाएगा.
अनारक्षित (27 प्रतिशत) - 324 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (10 प्रतिशत) - 120 पद
अनुसूचित जनजाति (20 प्रतिशत) - 240 पद
अनुसूचित जाति (16 प्रतिशत) - 192 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (27 प्रतिशत) - 324 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 1200 पद
मान्यता प्राप्त बोर्ड से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी के साथ हायर सेकेंडरी या 12वीं (10+2 प्रणाली) पास होना चाहिए. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सहायक नर्सिंग मिडलवाइफ ट्रेनिंग सेंटर से असिस्टेंट नर्सिंग मिडवाइफ का 2 वर्ष ट्रेनिंग कोर्स पास किया हो. इसके अलावा एमपी नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वेलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.





