भारत

नशीली गोलियां खिलाकर अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, पुलिसवाले पर एक्शन

jantaserishta.com
8 Sept 2023 5:24 PM IST
नशीली गोलियां खिलाकर अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, पुलिसवाले पर एक्शन
x

DEMO PIC 

शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था. इसको लेकर महिला ने दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दारोगा पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला ने उसपर नशीली गोलियां खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दारोगा ने उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था. इसको लेकर महिला ने दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, वो एक मामले की कंप्लेंट लेकर थाने गई थी. लेकिन दारोगा ने अकेले मिलने के बहाने नशीली दवा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. परेशान होकर उसने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की है.
बताया गया कि थाना सरोजनी नगर की रहने वाली पीड़ित महिला तकरीबन एक साल पहले हाइडल चौकी पर अपनी शिकायत लेकर गई थी. इस दौरान चौकी इंचार्ज अमरीश सिंह ने इस महिला को मदद का आश्वासन दिया और एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान आरोप है कि महिला को नशीली गोलियां कोलड्रिंक में मिलाकर दे दी गई. जिसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई.
फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया और ना मानने पर पिटाई करके भगा दिया गया. यहां तक कि यह भी कहा गया कि अगर शिकायत की तो उसके पति को वीडियो भेज दिया जाएगा. इन सबसे परेशान होकर अब महिला ने परेशान होकर पुलिस थाने में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई भी कर रही है.
DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक के अनुसार, महिला की तरफ से एक शिकायत आई है जिसमें उसने एक दारोगा पर आरोप लगाया है कि उसके साथ छेड़-छाड़ की गई है. इस पूरे मामले पर दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. जांच करके इसमें कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story