रिकॉर्ड बना डाला, 2021-2022 में 5,056 आरटीआई का निपटारा किया गया

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयुक्त (Central Information Commissioner) उदय माहूरकर ने कहा कि उनकी अदालत ने 2021-22 में 5,056 आरटीआई (RTI) मामले निपटाए. CIC के 16 सालों के इतिहास में किसी आयुक्त द्वारा ये अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. प्राचीन संस्कृत मैन्यूस्क्रीप्ट पर एक फैसले का हवाला देते हुए, माहूरकर ने कहा कि उन्होंने 'बिना किसी डर या पक्षपात के ऐतिहासिक निर्णय पारित किए.'सूचना आयुक्त ने फैसला सुनाया था कि एक मैन्यूस्क्रीप्ट, चाहे वह किसी सरकारी या निजी निकाय के स्वामित्व में हो, एक राष्ट्रीय संपत्ति है. यहां तक कि जिन लोगों ने निजी निकायों को दान दिया था, उन्होंने भी भारत की विरासत को बचाने के लिए ऐसा किया था.उन्होंने कहा कि इस फैसले की दुनिया भर के विद्वानों ने सराहना की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





