भारत

उज्जैन के व्यापार मेले में 23 हजार वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, सीएम मोहन यादव ने जाहिर की खुशी

jantaserishta.com
10 April 2024 3:35 PM IST
उज्जैन के व्यापार मेले में 23 हजार वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, सीएम मोहन यादव ने जाहिर की खुशी
x

फाइल फोटो

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पहली बार व्यापार मेले का आयोजन किया गया। जहां एक अनोखा और नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। व्यापार मेले में अभी तक 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को झूलेलाल जयंती और नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि कल से आज तक पूरा शहर आनंद में डूबा है। उज्जैन में शिवरात्रि से लेकर गुड़ी पड़वा तक व्यापार मेला लगा है, व्यापार मेला में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि उज्जैन व्यापार मेले से लगभग सवा सौ करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू मिला है। उज्जैन से 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है, यह पहली बार का प्रयोग था।
ग्वालियर में 102 करोड़ का लक्ष्य रहा, ग्वालियर से भी आगे उज्जैन में पहले साल में ही सवा सौ करोड़ का रेवेन्यू मिलना अपने आप में बड़ा आंकड़ा है। उज्जैन के व्यापार मेले में वाहन खरीदारी पर रजिस्ट्रेशन फीस में 50 फीसदी की छूट मिली। इसका खरीदारों ने भरपूर लाभ उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story