भारत

शुष्क बुंदेलखंड का कायाकल्प कर देगा रिकॉर्ड पौधरोपण

jantaserishta.com
15 July 2023 4:23 PM IST
शुष्क बुंदेलखंड का कायाकल्प कर देगा रिकॉर्ड पौधरोपण
x

DEMO PIC 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुदेलखंड का पौधरोपण हरा-भरा कर कायाकल्प कर देगा। बुंदेलखंड के दो मंडलों में मौजूद सात जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में योगी सरकार की ओर से 5.34 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश की हरितिमा में वृद्धि के साथ ही भविष्य में होने वाले पर्यावरणीय खतरे को भांपते हुए सरकार ने पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन के रूप में क्रियान्वित करने पर जोर दिया है।
प्रदेश सरकार के 24 विभागों को सभी 18 मंडलों में वृहद पौधरोपण की जिम्मेदारी मिली है। सबसे अधिक पौधरोपण लखनऊ मंडल में होना है। इसके बाद क्रमश: कानपुर, चित्रकूट, झांसी और मिर्जापुर मंडल में सर्वाधिक पौधरोपण का लक्ष्य है। सबसे खास बात ये है कि प्रदेश के सर्वाधिक शुष्क इलाकों में शामिल बुंदेलखंड के दो मंडलों में मौजूद सात जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में योगी सरकार की ओर से 5.34 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।
इनमें सबसे ज्यादा औद्योगिक और इमारती वृक्षों के पौधे होंगे, उसके बाद फलदार, औषधीय, सुगंधित, पर्यावरणीय, चारा और शोभाकार किस्म के पौधे रोपे जाएंगे। इससे ना सिर्फ बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यावरणीय असंतुलन को खत्म करने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ किसानों की आय और कृषि आधारित रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। सरकार पहले ही बुंदेलखंड में औद्यानिक खेती को बढ़ावा देने में जुटी हुई है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मंडल में 4 करोड़, कानपुर में 3.13 करोड़, चित्रकूट में 2.76 करोड़, झांसी में 2.58 करोड़, मिजाफपुर में 2.27 करोड़, अयोध्या में 2.20 करोड़, देवीपाटन में 1.95 करोड़, प्रयागराज में 1.89 करोड़, बरेली में 1.87 करोड़, वाराणसी में 1.78 करोड़, मुरादाबाद में 1.76 करोड़, आगरा में 1.74 करोड़, गोरखपुर में 1.43 करोड़, आजमगढ़ में 1.34 करोड़, अलीगढ़ मंडल में 1.20 करोड़, मेरठ मंडल में 1.14 करोड़, बस्ती मंडल में 1.08 करोड़, सहारनपुर मंडल में 0.88 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है।
सरकार ने प्रतिवर्ष 35 करोड़ पौधरोपण के साथ अगले 5 साल के लिए भी बड़ा लक्ष्य तय किया है। सरकार 2027 तक 175 करोड़ पौधों को रोपने का लक्ष्य लेकर चल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तकरीबन 72 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड का अवशेषण किया जा सकेगा। बता दें कि स्वस्थ और मध्यम आयु का एक वृक्ष प्रतिदिन 225.80 लीटर ऑक्सीजन का उत्पान करता है। ऐसे में आगामी 22 जुलाई से प्रदेश में रोपित किये जाने वाले 35 करोड़ पौधे जब वृक्ष का रूप धारण करेंगे तो प्रतिदिन 7903 करोड़ लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story