भारत

मप्र के सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में कोयला अनलोडिंग का रिकार्ड, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
4 Jan 2023 12:49 PM IST
मप्र के सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में कोयला अनलोडिंग का रिकार्ड, जानें डिटेल्स
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना कोयला अनलोडिंग करने का नया कीर्तिमान रचा गया है। बताया गया है कि यहां एक जनवरी को प्राप्त सभी 14 रैकों को रेलवे द्वारा निर्धारित किए गए समय से कम समय में खाली किया (अनलोड) गया। यह श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की स्थापना से अभी तक एक ही दिन में सर्वाधिक रैक खाली करने का कीर्तिमान है। रेलवे द्वारा श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के लिए पांच घंटे प्रति रैक का समय निर्धारित है, लेकिन एक जनवरी को ताप विद्युत परियोजना में रैक को और भी कम समय में (चार घंटे 30 मिनट प्रति रैक) खाली करने का उल्लेखनीय कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय से ज्यादा समय लगने पर रेलवे द्वारा विलंब शुल्क (डेमरेज चार्ज) अधिरोपित किया जाता है। एक ही दिन में अधिक रैक आने पर इन्हें समयावधि में खाली करना जटिल कार्य है, इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए संपूर्ण प्रणाली और उपकरणों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करनी होती है। निर्धारित समय से कम समय में रैक खाली होने से रेलवे को कोल परिवहन के लिए रैक उपलब्धता बढ़ जाती है।
इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे और पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कीर्तिमान बनेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story