CORONA BREAKING: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड उछाल, सामने आए 2.68 लाख केस

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 6041 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.66% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.
India reports 2,68,833 fresh COVID cases (4,631 more than yesterday) and 1,22,684 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 15, 2022
Active case: 14,17,820
Daily positivity rate: 16.66%
Confirmed cases of Omicron: 6,041 pic.twitter.com/V8Qlx83eis
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





