भारत
चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण 220% ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड, नदियां और बांध उफान पर
jantaserishta.com
21 Jun 2023 3:11 PM IST

x
DEMO PIC
19 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई है।
जयपुर: राजस्थान में बिपरजॉय चक्रवात के कारण बारिश का रिकॉर्ड बना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान में औसत 28.74 मिमी के मुकाबले 92.09 मिमी बारिश हुई, जो 220 प्रतिशत से ज्यादा है। बिपरजॉय चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश से बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरेही और जालौर जिलों में बाढ़ आ गई। जबकि, अजमेर में भारी बारिश के रिकॉर्ड के साथ बाढ़ भी देखी गई।
अधिकारियों ने कहा कि कई नदियां और बांध उफान पर हैं। कुल 19 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई है। विभाग के मुताबिक, बुधवार से भारी बारिश में कमी आने लगेगी। इसके साथ ही पूर्वी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बताया जाता है कि बिपरजॉय के चलते राजस्थान में जुलाई तक का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मॉनसून आने से पहले बुवाई और जुताई शुरू हो गई है। विभाग का अनुमान है कि इस साल मॉनसून देरी से आएगा और सामान्य से कमजोर रहेगा। लेकिन, बिपरजॉय ने राजस्थान में पश्चिम से लेकर पूर्व तक के जिलों को बारिश से सराबोर कर दिया है। बता दें कि गुजरात में चक्रवात की गति 125-150 किमी प्रति घंटा थी। चक्रवात ने कच्छ के इलाके को पार करके राजस्थान में प्रवेश किया तो एक डीप डिप्रेशन में बदल गया। राजस्थान में निचले स्तर पर चक्रवात को नमी नहीं मिलने के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही जमकर बारिश हुई।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान मौसमबारिश का रिकॉर्डबिपरजॉयबिपरजॉय न्यूज़RajasthanRajasthan NewsRajasthan WeatherRain RecordBiparjoyBiparjoy News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





