भारत

कई शहरों में रेकी, दिल्ली में लगाए फ्री कश्मीर के पोस्टर, तमिलनाडु में पकड़े 6 संदिग्धों की साजिश का खुलासा

jantaserishta.com
22 Feb 2026 9:41 AM IST
कई शहरों में रेकी, दिल्ली में लगाए फ्री कश्मीर के पोस्टर, तमिलनाडु में पकड़े 6 संदिग्धों की साजिश का खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी.
नई दिल्ली: तमिलनाडु से गिरफ्तार 6 संदिग्धों को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठनों की शह पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। पकड़े गए संदिग्धों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। तमिलनाडु के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से एक संदिग्ध को पकड़ा गया।
सामने आया है कि संदिग्धों ने अपनी पहचान छिपाकर रखी और फर्जी आधार कार्ड के सहारे गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर आतंकियों के मददगार बनकर इन संदिग्धों ने कई शहरों की रैकी की। दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर भी लगाए। वे अन्य संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल थे।
शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि संदिग्धों के पास से बरामद मोबाइल का इस्तेमाल कथित तौर पर बैन किए गए आतंकी संगठनों को सपोर्ट करने वाले कंटेंट को शेयर करने और संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए किया गया था। हालांकि, कम्युनिकेशन रिकॉर्ड को एनालाइज करने और बड़े नेटवर्क से संभावित लिंक की पहचान करने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां भड़काऊ ऑनलाइन एक्टिविटी और बॉर्डर पार से काम कर रहे कट्टरपंथी लोगों के साथ संदिग्ध बातचीत के बारे में खास इंटेलिजेंस इनपुट के बाद की गईं। पुलिस ने तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे और संदिग्धों को पकड़ा। संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई।
इस आतंकी मॉड्यूल में अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं। पिछले दिनों दो संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, दिल्ली पुलिस तमिलनाडु में गिरफ्तारी के बाद सभी संदिग्धों को दिल्ली लेकर पहुंची है। यहां संदिग्धों से पूछताछ हो सकती है, जिसमें कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null