भारत

4 महीने में मिला इंसाफ: 8 साल की बच्ची की रेप के बाद की थी हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाया फांसी का फैसला

jantaserishta.com
15 July 2021 4:03 PM IST
4 महीने में मिला इंसाफ: 8 साल की बच्ची की रेप के बाद की थी हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाया फांसी का फैसला
x
जाने पूरा मामला.

बुलंदशहर में आठ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में गुरुवार को फैसला आ गया। स्पेशल जज पोक्सो एक्ट डॉ पल्लवी अग्रवाल ने बालिका की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या के मामले में अभियुक्त को फांसी और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने घर पर पानी पीने आई बालिका को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया था। करीब साढ़े चार महीने में ही अदालत ने फैसला सुनाते हुए बच्ची के साथ इंसाफ कर दिया है।

विशेष अभियोजक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मूक बधिर बच्ची गत 25 फरवरी को खेत में कार्य करने गई थी। बालिका प्यास लगने पर जंगल में बने एक मकान में लगे नल पर पानी पीने गई थी। वहीं से किशोरी गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
पुलिस की खोजबीन के दौरान एक घर से गड्ढे में दबा हुआ बालिका का शव बरामद हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी हरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी हरेंद्र द्वारा बालिका को अगवा कर उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई स्पेशल जज पोक्सो एक्ट डॉ पल्लवी अग्रवाल के न्यायालय में हुई।
न्यायाधीश ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर आरोपी हरेंद्र को दोषी पाया बृहस्पतिवार को न्यायाधीश ने अभियुक्त हरेंद्र को फांसी और 1.20 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय के फैसले को मृतका के परिजनों ने न्याय की जीत करार दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story