भारत

126 वर्ष के उम्र में मिला पद्मश्री अवार्ड, शिवानंद बाबा है इतने फिट जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
26 Jan 2022 3:05 PM IST
126 वर्ष के उम्र में मिला पद्मश्री अवार्ड, शिवानंद बाबा है इतने फिट जानकर दंग रह जाएंगे
x
मोदी सरकार ने पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है.

वाराणसी: काशी के शिवानंद बाबा को मोदी सरकार ने पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है. वाराणसी के कबीरनगर इलाके के रहने वाले बाबा शिवानंद की उम्र 126 साल है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है. इस लिहाज से वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं. लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है.

शिवानंद बाबा सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं. वो हर दिन सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं. उसके बाद पूजा पाठ से अपने दिन की शुरुआत करते हैं. शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते है. वो भी कम नमक वाला खाना खाते हैं. इस वजह से वो 126 सालों जिंदा और पूरी तरह से स्वस्थ हैं.
पद्मश्री अवार्ड मिलने से वो बेहद खुश हैं. उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया. शिवानंद बाबा का कहना है कि जीवन में सामान्य तरीके से जीना चाहिए. शुद्ध और शाकाहारी भोजन करने की वजह से वो पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं. वहीं बाबा के वैद्य डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि बाबा सात्विक भोजन करते हैं और पूरी तरह से डिसिप्लिन के साथ जिंदगी जीते हैं. उनके जीवन में योग का बहुत ही महत्वपूर्ण है. बाबा खाने में सिर्फ सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं.
बाबा की फिटनेस व इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने का हुनर तब ज्यादा चर्चा में आया जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया था. इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story