बागी तेवर जारी! वरुण गांधी बोले- लखीमपुर हिंसा को हिंदू बनाम सिख में बदलने की कोशिश हो रही

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी से इतर अपनी राय रखी है। लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर वरुण गांधी ने कहा है कि इस मामले को हिंदुओं और सिखों के बीच युद्ध के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत नैरेटिव है। वरुण गांधी ने नसीहत देते हुए कहा कि नेताओं को अपने छोटे स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए राष्ट्रीय एकता को दांव पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि वरुण गांधी ने ऐसे किसी नेता या शख्स का नाम नहीं लिया, जो ऐसा कर रहा हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





