भारत

Realme 9 5G आज होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 5G सपोर्ट

jantaserishta.com
10 March 2022 7:24 AM IST
Realme 9 5G आज होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 5G सपोर्ट
x
काम की खबर

Realme आज यानी 10 मार्च को दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ब्रांड ने हाल में ही Realme 9 Pro सीरीज में दो डिवाइस 9 Pro और 9 Pro Plus लॉन्च किए हैं. अब कंपनी दो नए डिवाइस Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को लॉन्च करने वाली है.

नई दिल्ली: दोनों ही स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएंगे. कंपनी एक डिवाइस में MediaTek और दूसरे में Qualcomm का प्रोसेसर देगी. इसके अलावा डिवाइस में हाई रिफ्रेश रेट, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कई दूसरे फीचर्स मिलेंगे.
इन दोनों स्मार्टफोन के जरिए कंपनी 5G सेगमेंट में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी. कंपनी ने पिछले कुछ वक्त में कई मिड रेंज और बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. प्रो सीरीज के बाद कंपनी इस बार Realme 9 सीरीज में 5G डिवाइस लेकर आ रही है. आइए जानते हैं इन डिवाइसेस की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Realme 9 5G और Realme 9 5G SE Price In India (अनुमानित)
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी दोनों ही डिवाइसेस को 20 हजार रुपये से कम की कीमत पर लॉन्च कर सकती है. Realme 9 5G की कीमत 14,999 रुपये हो सकती है. वहीं Realme 9 5G SE की कीमत 17,999 रुपये से शुरू हो सकती है. हालांकि, डिवाइसेस की असली कीमत का खुलासा दोपहर 12.30 बजे होगा. दोनों ही डिवाइसेस Flipkart पर लिस्ट कर दिए गए हैं.
क्या होंगे फीचर्स?
Realme ने इन दोनों स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स से पर्दा उठा दिया है. Realme 9 5G SE में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. दोनों ही डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ आएंगे. Realme 9 5G में कंपनी MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दे सकती है, जबकि 9 SE 5G में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है.
स्मार्टफोन में 48MP का मेन लेंस वाला कैमरा दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 9 5G स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन- Stargaze White, Supersonic Blue, Supersonic Black और Meteor Black में लॉन्च हो सकता है.
हैंडसेट 6GB RAM और 8GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा. लीक रिपोर्ट की मानें तो Realme 9 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मेन लेंस 48MP का है. इसमें 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा. फ्रंट में कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story