भारत
OMG! सगी बहन बनी कातिल, झगड़े में ली जान, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
jantaserishta.com
19 Aug 2025 5:18 PM IST

x
फैली सनसनी.
गांदरबल: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में शिपोरा इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि हाल ही में शेपोरा से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था. इसके बाद एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और श्रीनगर से एक फोरेंसिक टीम बुलाई गई.
एसएसपी ने कहा, 'शुरुआती जांच में लगा कि मृतका अपनी बहन के साथ घर से निकली थी और उनका अपहरण कर लिया गया था. हालांकि, आगे के सबूतों से कुछ और ही पता चला. फोरेंसिक जांच से पता चला कि मृतका ने अपने बालों को हाथों में पकड़ा हुआ था, जो हाथापाई की ओर इशारा करता है.'
उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान, बड़ी बहन ने शुरू में मनगढ़ंत कहानी सुनाकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. एसएसपी पोसवाल ने कहा, 'उसने स्वीकार किया कि उसकी छोटी बहन के साथ एक खेत में झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर उसने अपनी बहन के सिर पर रॉड से वार किया और बाद में हथियार छिपा दिया. अब रॉड बरामद कर ली गई है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





