भारत

असल जिंदगी में हुआ फिल्मी सीन, सांड के कारण तस्करी के मामले का पर्दाफाश, पढ़े पूरा किस्सा

jantaserishta.com
6 Jun 2021 4:12 PM IST
असल जिंदगी में हुआ फिल्मी सीन, सांड के कारण तस्करी के मामले का पर्दाफाश, पढ़े पूरा किस्सा
x

DEMO PIC

कहते हैं जब किस्मत और नीयत दोनों खराब हों तो हादसे हो ही जाते हैं. ऐसे ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया जहां मादक पदार्थों की तस्करी का मामले का पर्दाफाश हुआ है. साथ ही पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जो बड़े तस्करों तक पुलिस को पहुंचा सकते हैं.

दरअसल, बरेली के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर सुबह-सुबह हेरोइन तस्करों की नई स्कॉर्पियो तेजगति जा रही थी. इस बीच रोड के बीचोबीच एक सांड आ गया जिसको बचाने के लिए ड्रॉइवर ने गाड़ी घुमा दी. तस्करों की नई स्कॉर्पियो किसी फिल्मी एक्शन सीन के तरह उछली और रोड के दूसरी साइड में बरेली से आ रही सेंट्रो कार से टकरा गई.
इस हादसे में सेंट्रो कार में सवार दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने सभी घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराने भेज दिया. पुलिस ने एक्सीडेंट के गुनहगारों की तलाश में जब स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी ली तो उसकी स्टेपनी उठी हुई थी.
जब उसे खोला गया तो पुलिस की आंखे खुली की खुली रह गई. उसमें से 4 पैकेट में 4 किलो 100 ग्राम वजन का नशीला पदार्थ मिला. जांच के बाद फारेंसिक टीम ने उसे हेरोइन बताया गया. इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ कीमत आंकी गई है. पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद हुए आधार कार्डों के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्कर बबलू, नाजिस, स्कार्पियो के मालिक राजन को गिरफ्तार किया है.
एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा लिख लिया है. फिलहाल कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है. प्रभारी निरिक्षक विजय कुमार ने बताया कि उक्त मामले में तीनों अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है बाकी अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने पुलिस की सजगता की तारीफ की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story