भारत

रियल एस्टेट कारोबारी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, 5 करोड़ मिलने पर कर देगा पीएम मोदी की हत्या, हुआ गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Feb 2021 8:47 AM IST
रियल एस्टेट कारोबारी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, 5 करोड़ मिलने पर कर देगा पीएम मोदी की हत्या, हुआ गिरफ्तार
x
 फाइल फोटो 
धारा 505 (1) और 505 (2) के तहत सार्वजनिक शरारतों के लिए बयान देने और शत्रुता, घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

पुदुचेरी: पुदुचेरी (Puducherry) में एक व्यक्ति ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया कि यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये दे देगा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मार देगा. यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 43 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

पुदुचेरी (Puducherry) पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सत्यनंदम (Sathyanandam) के रूप में हुई है. वह आर्यनकुप्पम (Aryankuppam) गांव का रहने वाला है और पेशे से एक रियल एस्टेट कारोबारी है. गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उसे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पुलिस के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी सत्यनंदम (Sathyanandam) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) और 505 (2) के तहत सार्वजनिक शरारतों के लिए बयान देने और शत्रुता, घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक (Facebook) पर एक मेसेज पोस्ट किया था. जिसमें लिखा था कि वह प्रधान मंत्री को मारने के लिए तैयार है. यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो जाएगा. एक कार चालक की नजर इस फेसबुक पोस्ट पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उस व्यक्ति के फेसबुक खाते का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story