भारत

असली बजरंगी भाईजान: POK का 14 साल का असमद अली, 3 महीने से जुवेनाइल जेल में

Soni
6 March 2022 5:03 AM GMT
असली बजरंगी भाईजान: POK का 14 साल का असमद अली, 3 महीने से जुवेनाइल जेल में
x

25 नवंबर 2021 को POK में रहने वाले 14 साल के असमद अली: असमद POK के टाट्रिनोट गांव का रहने वाला है, जो सरहद के बिल्कुल साथ है। पिछले साल 25 नवंबर को असमद का पाला हुआ कबूतर उड़ गया था। वह उसी के पीछे भागते हुए भारतीय सीमा में आ गया था। उन्हें पिछले महीने ही असमद की जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर पता चला कि 14 साल का असमद जम्मू कश्मीर की रणबीर सिंह बोरा जेल में बंद है। तीन महीने से उसने अपने परिवार से बात भी नहीं की। इसके बाद उन्होंने असमद की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

असमद तीन महीने का था, जब उसकी मां का देहांत हो गया। उसके पिता ने उसे नाना-नानी के पास छोड़कर दूसरी शादी कर ली। असमद के मामा अरबाब अली बताते हैं कि उनका गांव सरहद से चंद कदमों की दूरी पर ही बसा है। जब से असमद भारत चला गया है, नाना-नानी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने भारत सरकार से मानवीयता के आधार पर असमद को लौटाने की अपील की है। राहुल ने बताया कि उन्होंने change.org पर एक मुहिम शुरू की है। 13 हजार लोग इस मुहिम के साथ जुड़ चुके हैं। वह अपील करते हैं कि पूरे कागजी काम खत्म हो जाने के बाद असमद को जल्द मानवता के आधार पर उसके परिवार के पास भेज दिया जाए।

10 साल से जेल में बंद बंगाल नागरिक को भेजा था वापस: राहुल की यह पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले भी वह कई प्रयास लोगों की मदद के लिए करते रहे हैं। 2017 में राहुल ने 10 साल से भारतीय जेल में बंद बदोल फराजी को मानवता के आधार पर बांग्लादेश वापस भेजा था। फराजी पर 5 मई 2008 में दिल्ली में हुए मर्डर का चार्ज लगा था, जबकि उसका वीजा जुलाई में लगाया गया था। 10 सालों तक वह भारतीय जेल में रहा, लेकिन राहुल के 8 महीनों के प्रयास के बाद वह वापस अपने परिवार के पास जा पाया था।

Next Story