भारत

बैतूल के 4 मतदान केंद्रों में फिर से हो रहा मतदान

jantaserishta.com
10 May 2024 10:41 AM IST
बैतूल के 4 मतदान केंद्रों में फिर से हो रहा मतदान
x
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।
सात मई को मतदान कराकर लौट रही बस में आग लग गई थी। उसके बाद दोबारा मतदान कराने के चुनाव आयोग ने निर्देश दिए। शुक्रवार को मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्र राजापुर, दूदर रैयत, कुंडा रैयत एवं चिखलीमाल में पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
मतदाताओं में पुनर्मतदान के दौरान भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुबह से ही कतार लग गई। सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई और सात बजे से मतदान शुरू हो गया।
पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी सात मई को मतदान के दौरान लगाई गई स्याही मिटी नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story