भारत

नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने नई पार्टी बनाई

jantaserishta.com
31 Oct 2024 1:13 PM IST
नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने नई पार्टी बनाई
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने दीपावली के दिन यानी गुरुवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा की। उन्होंने इस पार्टी का नाम 'आप सब की आवाज' रखा है।
पटना में एक प्रेस वार्ता में नई पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दीपावली है और दीप जलाया जाता है। यह दीप घरों को तो रोशन करता ही है, यह दीप आशा भी जगाता है। इसलिए, मैंने अपनी पार्टी का जो नाम रखा है, शॉर्ट में नाम ही आशा है। इसके फुल फॉर्म में पार्टी का नाम 'आप सब की आवाज' है।
उन्होंने पार्टी के झंडे की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का झंडा आयताकार होगा और इसमें तीन रंग होंगे। सबसे ऊपर हरा रंग होगा, बीच में पीला रंग होगा और सबसे नीचे नीला होगा। बीच में जो पीला रंग है, उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिन्ह देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का संविधान अन्य पार्टियों से अलग होगा। भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी होती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना है देश की एकता, अखंडता है। संविधान में जितनी महत्वपूर्ण भावनाएं हैं, जो सिद्धांत हैं, उसे हम लोगों ने अपनी पार्टी के संविधान में शामिल किया है। 2025 का जो चुनाव होगा, उसमें हमारे साथी जो मजबूती से लड़ना चाहते हैं, वह चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 140 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए हम लोग तैयारी कर रहे हैं। बिहार में 2016 से शराबबंदी हुई है फिर भी आज-कल पूरे बिहार में लोग अलग-अलग तरह से नशा कर रहे हैं। शराबबंदी से सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान होता है।
आरसीपी सिंह आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी करीबी रिश्ता था। वह केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि, बाद में नीतीश कुमार से मनमुटाव के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story