भारत

छोड़ा मोदी सरकार का मंत्रिमंडल! आरसीपी सिंह ने भी दिया इस्तीफा, मोदी कैबिनेट के दो मंत्रियों का क्या होगा?

jantaserishta.com
6 July 2022 5:14 PM IST
छोड़ा मोदी सरकार का मंत्रिमंडल! आरसीपी सिंह ने भी दिया इस्तीफा, मोदी कैबिनेट के दो मंत्रियों का क्या होगा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के देश और लोगों के योगदान की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। नकवी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्री बुधवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद नकवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी राज्यसभा के उपनेता भी हैं। जबकि, राम चंद्र प्रसाद सिंह जद (यू) कोटे से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story