भारत

आरबीआई ने बैंक पर लगाए प्रतिबंध, नहीं निकाल पाएंगे 5000 से ज्यादा रुपये

jantaserishta.com
8 April 2022 8:39 PM IST
आरबीआई ने बैंक पर लगाए प्रतिबंध, नहीं निकाल पाएंगे 5000 से ज्यादा रुपये
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: ग्राहकों की निकासी (Withdrawal) के साथ-साथ आरबीआई (RBI) ने एक बैंक पर लोन ग्रांट करने या उसे रिन्यू करने की पाबंदी लगा दी है. बैंक को इसके लिए अब RBI से पूर्व अनुमति लेनी होगी. 7 अप्रैल 2022 का बिजनेस खत्म होते ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ये सारी पाबंदियां लागू कर दी हैं.

आर्थिक स्थिति के खस्ता होने के कारण आरबीआई इस नतीजे पर पहुंची है. सेंट्रल बैंक ने बेंगलुरु के शुश्रुति सौहार्द सहकारा बैंक नियमिता (Shushruti Souharda Sahakara Bank Niyamita) पर पाबंदियां लगाते हुए इसके ग्राहकों के लिए 5,000 से ज्यादा रुपये निकालने पर रोक लगा दी है. बैंक के ग्राहक अपने सेविंग या करेंट अकाउंट से 5,000 रुपये से ज्यादा कैश नहीं निकाल सकेंगे.
आरबीआई ने गुरुवार को निर्देश जारी कर बैंक पर अगले छह महीने तक पाबंदी लगाए जाने की जानकारी दी. 7 अप्रैल से ठीक छह महीने बाद स्थिति का जाएजा लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी. निर्देश के मुताबिक बैंक को इंवेस्टमेंट, पेमेंट, फ्रेश डिपॉजिट स्वीकार करने और संपत्ति बेचने से पहले आरबीआई (RBI) की मंजूरी लेनी होगी.
आरबीआई का कहना है कि शुश्रुति सौहार्द सहकारा बैंक नियमिता का लाइसेंस (License) रद्द नहीं किया गया है. इन पाबंदियों की मदद से बैंक की स्थिति में सुधार आएगा. आर्थिक स्थिति सुधरने के बाद इनमें (Restrictions) ढील दी जा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story