भारत

इस BANK पर RBI ने लगा दिया बैन, बैंक के बाहर ग्राहकों की कतार

jantaserishta.com
14 Feb 2025 11:54 AM IST
इस BANK पर RBI ने लगा दिया बैन, बैंक के बाहर ग्राहकों की कतार
x
फंस गए पैसे.

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब कोई भी कस्‍टमर्स इस बैंक से पैस विड्रॉल नहीं कर सकता. जैसे ही यह जानकारी अकाउंट होल्‍डर्स तक पहुंची, मुंबई के अंधेरी में बैंक के विजयनगर शाखा बाहर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच गए. यह बैंक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव है, जिससे पैसे निकालने पर भी पाबंदी लग चुकी है.

अधिकारी भीड़ को काबू करने के लिए बैंक के बाहर खड़े लोगों को कूपन दे रहे हैं, ताकि वे अपने लॉकर खोल सके. हालांकि जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा हैं, उन्‍हें पैसे निकालने की अनुमति नहीं है. कुछ लोगों की तो सैलरी अभी हाल ही में आई और वे पैसे भी नहीं निकाल पाए थे. उन्‍हें भी पैसे निकालने का परमिशन नहीं दिया गया है.
RBI ने इस बैंक पर किसी भी तरह के लोन जारी करने पर भी रोक लगा दी है. साथ ही बैंक से पैसे निकालने से भी रोक दिया गया है. आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे. किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story