भारत
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
26 Nov 2024 9:51 AM IST

x
चेन्नै : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के एक कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्तर है। अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि देर रात उन्हें सीने में जलन और दर्द के बाद अस्पताल लाया गया था। उन्हें तुरंत भर्ती करके जांच और इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि उनके हेल्थ अपडेट पर विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी का अनुभव हुआ और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अब ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
डॉक्टर्स ने कहा कि आरबीआई गवर्नर के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी चिंता का कारण नहीं है। आरबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, उनकी निगरानी की जा रही है। आरबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हम जल्द ही एक औपचारिक बयान जारी करेंगे। शक्तिकांत दास के स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।
TagsRBI गवर्नर शक्तिकांत दासशक्तिकांत दासचेन्नईअपोलो अस्पतालRBI Governor Shaktikanta DasShaktikanta DasChennaiApollo Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





