भारत

आरबीआई की कार्रवाई: पंजाब नेशनल बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह

jantaserishta.com
15 Nov 2020 8:26 AM IST
आरबीआई की कार्रवाई: पंजाब नेशनल बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, ये है वजह
x

आरबीआई की कार्रवाई

अकसर मनमानी करने वाले बैंकों पर केंद्रीय रिजर्व बैंक नकेल कसता रहता है. इसी के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है.

1 करोड़ का जुर्माना

दरअसल, आरबीआई ने भुगतान एवं निपटान प्रणाली कानून के उल्लंघन को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

पीएनबी ने की नियमों की अनदेखी

रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक, ड्रक पीएनबी बैंक लि. भूटान (बैंक की अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी) के साथ एक द्विपक्षीय साझा एटीएम व्यवस्था का परिचालन कर रहा है, जबकि उसने इसके लिए केंद्रीय बैंक की अनुमति नहीं ली है.

इस कानून का है उल्लंघन

यह रिजर्व बैंक के भुगतान एवं निपटान प्रणाली कानून, 2007 (पीएसएस कानून) की धारा 26 (6) का उल्लंघन है. इसके एवज में अब पीएनबी को एक करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा.

पीएसओ का प्रमाणन रद्द

इस बीच, रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि उसने पांच भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों (पीएसओ) के प्रमाणन रद्द कर दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story