
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: मीडिया समूह एनडीटीवी में अडाणी ग्रुप ने 29 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास यहां तक लगाए जा रहे हैं कि कंपनी पर अडाणी ग्रुप की पकड़ मजबूत होने के चलते मशहूर एंकर रवीश कुमार टीवी चैनल से इस्तीफा भी दे सकते हैं। इस बीच खुद रवीश कुमार ने ही इशारों में ऐसे कयासों पर जवाब दिया। अपने ही अंदाज में उन्होंने ट्वीट कर ऐसे कयासों का खंडन किया है। रवीश कुमार ने लिखा, 'माननीय जनता, मेरे इस्तीफ़े की बात ठीक उसी तरह अफ़वाह है, जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गए हैं और अक्षय कुमार बंबइया आम लेकर गेट पर मेरा इंतज़ार कर रहे हैं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





