भारत

इंडियन मुजाहिदीन पर रविशंकर प्रसाद का बयान

Sonam
25 July 2023 9:02 AM GMT
इंडियन मुजाहिदीन पर रविशंकर प्रसाद का बयान
x

2024 चुनाव को लेकर बार पलटवार के राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। एक ओर जहां विपक्षी गठबंधन मोदी सरकार और भाजपा को घेरने की तैयारी में है। तो वहीं भाजपा की ओर से भी जबरदस्त तरीके से पलटवार किया गया है। हाल में ही विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई थी। इसके बाद इस गठबंधन को इंडिया का नाम दिया गया था। अब इसी इंडिया को लेकर भाजपा वार कर रही है। आज वार करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इंडियन मुजाहिदीन का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे जो नाम रखना हो रख सकता है। अब इसी को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

राहुल गांधी का ट्वीट

रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उन्होंने कहा कि हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम देश का, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं। उनके पास अमेरिकी संसद में बोलने का समय है लेकिन देश की संसद में मणिपुर पर बोलने का समय नहीं है। उन्हें भारतीय संविधान और संसद से नफरत क्यों है?"

रविशंकर प्रसाद का वार

अपने बयान में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने पीएम पर गर्व है। हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। पीएम मोदी ने बयान दिया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी। उन्होंने कहा कि आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अंकित मूल्य पर कुछ भी वास्तव में सत्य से भिन्न हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मान चुके हैं कि उन्हें सत्ता में नहीं आना।

Sonam

Sonam

    Next Story