भारत
मनोज तिवारी से छिपते फिरते हैं रवि किशन, 'कॉफी विद करण' में किया खुलासा
jantaserishta.com
26 Nov 2026 8:23 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार और अभिनेता मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने बताया कि दोनों अक्सर फिल्मों के प्रीमियर में एक-दूसरे के सामने आने से बचते हैं। कॉफी विद करण में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ बातचीत में रवि से पूछा गया कि भोजपुरी फिल्म के प्रीमियर में वह किससे छिपेंगे और किससे मिलना चाहेंगे?
इस पर रवि ने तुरंत अपने पुराने साथी और भोजपुरी स्टार व नेता मनोज तिवारी का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मनोज तिवारी। हम दोनों हमेशा एक-दूसरे को देखकर छिप जाते हैं, वो भी छिप जाता है, मैं भी उसको देखकर छिप जाता हूं। तो हम फेस टू फेस नहीं आना चाहते।"
इसके बाद एक्टर से एक और मजेदार सवाल पूछा गया। अगर डूबती नाव में वे मनोज तिवारी और पवन सिंह के साथ हों, तो सबसे पहले किसे बचाएंगे? इस पर रवि ने मजाक में 'पवन' को चुना। उन्होंने कहा, "मैं पवन को बचा लूंगा। मनोज को पवन बचा लेंगे।"
अभिनेता ने आगे अपने परिवार के माहौल के बारे में बताया कि शुरुआत में तो उनके पिता एक्टिंग करने के फैसले के खिलाफ थे।
उन्होंने कहा, "मेरे पिता जी पुजारी थे और उनका दूध का बिजनेस था। वे चाहते थे कि मैं बिजनेस में हाथ बटाऊं या सरकारी नौकरी की तैयारी करूं, लेकिन मैं शौकिया तौर पर थिएटर करता था। एक बार रामलीला के दौरान मैंने साड़ी पहनी थी और ये परफॉर्मेंस देखने के बाद मेरे पिता ने मुझे चमड़े की बेल्ट से बहुत मारा था। उन्होंने मुझसे कहा था, 'तुम लड़कियों की तरह नाचना चाहते हो?' 90 के दशक में सिनेमा को इज्जतदार पेशा नहीं माना जाता था।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा, 'नहीं पापा।' फिर मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की, क्योंकि उन्हें लगता था कि मैंने परिवार की इज्जत खराब कर दी है और वे मुझे मारना चाहते थे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





